कैंटीन और बैंड बाजा पार्टी के संचालक भी बना दिए गए सरकारी अधिवक्ता
इलाहाबाद HC व इसकी लखनऊ खंडपीठ में नियुक्त किए गए सरकारी वकीलों की सूची का मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंच गया है। वकीलों का कहना है कि सूची में ऐसे लोगों को भी शामिल कर लिया गया जोकि कैंटीन और बैंड बाजा पार्टी चलाते हैं। सूची में एक खास वर्ग को तवज्जो दी गई है। पिछले सप्ताह सरकार ने एक अपर महाधिवक्ता, 27 अपर मुख्य स्थायी महाधिवक्ता सहित 841 राज्य विधि अधिकारियों (सरकारी वकील) को हटा दिया था।













Leave a Reply