अखिलेश यादव ने CM नीतीश कुमार और डिप्टी CM तेजस्वी को दी बधाई
बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है। नीतीश कुमार ने बुधवार को 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं, राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी नीतीश व तेजस्वी को बधाई दी है। बता दें कि NDA से समर्थन वापस लेकर नीतीश कुमार ने 164 विधायकों के समर्थन से महागठबंधन की सरकार बनाई है।













Leave a Reply