समस्त नागरिको को विशेष रूप से ध्यान रखने हेतु तिरंगा संहिता की मुख्य बातें
1 – तिरंगा 13 अगस्त को प्रातः काल – 7:00 मि. पर अपने घर या प्रतिष्ठान की छत पर फहराना है।
2 – तिरंगा 15 अगस्त को सायं काल – 6:00 मि. पर वापस उतारना है।
3 – सबको तिरंगे का सम्मान करते हुये सम्मान के साथ घड़ी (फोल्ड) करके संभाल कर रखना है। कृपया तिरंगा को इधर उधर न फेंके।
4 – तिरंगा फहराने से पहले ध्यान रखें कि तिरंगा कटा, फटा, मैला, कुचैला या जला हुआ ना हो और ना ही उस पर कुछ लिखा हुआ हो।
5 – तिरंगा को धरती पर ना रखें कुछ बिछा कर सम्मान से रखें।
6 – तिरंगा फहराते समय केसरिया रंग ऊपर हो, हरा रंग नीचे हो, और सफेद रंग बीच में हो जिसके बीचों बीच नीले रंग का 24 तीलीयों वाला अशोक चक्र बना हो।
7 – तिरंगा का किसी भी प्रकार से अपमान ना हो यह हमें विशेष ध्यान रखना चाहिये।
आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”













Leave a Reply