नीतीश के इस्तीफे पर बोले अखिलेश- बिहार से ‘BJP भगाओ’ का नारा आ रहा है
बिहार के CM नीतीश कुमार के इस्तीफे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा- यह अच्छी शुरुआत है। ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो’ के नारे वाले दिन बिहार से ‘BJP भगाओ’ का नारा आ रहा है। मुझे लगता है कि अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक पार्टियां और जनता जल्द BJP के खिलाफ खड़ी होगी। बता दें कि बिहार में BJP-JDU गठबंधन टूट गया है और नीतीश कुमार अब महागठबंधन के साथ सरकार बना रहे हैं।













Leave a Reply