Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

श्री नारायण सभागार में बच्चों ने देश प्रेम गीतो से बांधी समां-

श्री नारायण सभागार में बच्चों ने देश प्रेम गीतो से बांधी समां-

श्री नारायण सभागार में बच्चों ने देश प्रेम गीतो से बांधी समां-
करछना।इन दिनों आजादी के अमृत महोत्सव पखवारे के अंतर्गत विद्यालयों में प्रतिदिन तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।सोमवार को रामपुर स्थित बृजमंगल सिंह इंटर कालेज के सभागार में महोत्सव के अंतर्गत बच्चों द्वारा देशप्रेम गीतों की प्रस्तुति से सभागार गूंज उठा।डाली मिश्रा,चांदनी,आंचल और अर्पिता द्वारा प्रस्तुत गीत ऐ वतन तेरे लिए खूब सराहा गया,वही ताहिरा बानों,अलीशा और नेदा बानों ने सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्ता हमारा जैसे गीतों पर खूब तालियां बटोरी।खुशी और खुशबू ने हमरे देशवा के करनवा,वीर जवनवा हमरे जैसी देशभक्ति कजरी गीत के अलावा कैसे खेले जाबू,सावन में कजरिया गीत पर खूब समां बांधी।जूनियर वर्ग के बच्चों ने अपना भारत देश महान जैसी लघु नाटिका प्रस्तुत करते हुए सभी को रोमांचित किया।प्रधानाचार्य मनीष तिवारी बच्चों की प्रतिभा को सराहते हुए कहा कि संगीत शिक्षिका मोहिनी श्रीवास्तव में बच्चों की अच्छी तैयारी है और इससे बढ़चढ़ कर 15 अगस्त को बाकी प्रस्तुतियां भी की जाएगी।उन्होने बच्चों को आजादी के संस्मरण सुनते हुए शहीदों से प्रेरणा लेने पर जोर दिया।संचालन शिक्षिका मालती शर्मा ने किया।इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *