Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

08 अगस्त 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – श्रावण।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – सोमवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – एकादशी दिन – 04:59 मि. तक उपरांत द्वादशी।
नक्षत्र – ज्येष्ठा दिन – 11:41 मि. तक उपरांत मूल।
योग – वैधृति रात्रि – 01:54 मि. तक उपरांत विष्कुंभ।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – प्रातः – 06:08 मि. से दिन – 11:41 मि. तक स्वर्ग की उपरांत दिन – 4:59 मि. तक पाताल की है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – ज्येष्ठा का दिन – 11:41 मि. तक उपरांत मूल का है।
चंद्र राशि – वृश्चिक दिन – 11:41 मि. तक उपरांत धनु।
सूर्य राशि – कर्क।
सूर्य नक्षत्र – श्लेषा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 07:31 मि. से 09:01 मि. तक‌।
सूर्योदय – 05:32 मि.।
सूर्यास्त – 06:36 मि.।
व्रत – एकादशी,सोमवार।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – पुत्रदा एकादशी व्रत सबका,श्रावण सोमवार व्रत,झूलन यात्रा प्रारंभ,रवियोग दिन – 11:41 मि. तक,भद्रा प्रातः – 06:08 मि. से दिन – 11:41 मि. तक स्वर्ग की उपरांत दिन – 04:59 मि. तक पाताल की।

कल विशेष – भौम प्रदोष व्रत,श्री दुर्गा यात्रा,श्री हनुमद्दर्शन,श्री विष्णु पवित्रारोपण,दधि त्याग व्रतारंभ,बुद्ध द्वादशी,भौम जया से सिद्धयोग दिन – 02:34 मि. तक।

मेष राशि – आज के दिन काम को लगन से करें लाभ होगा। कार्य क्षेत्र में थोड़ा सा जोखिम उठाने पर बड़ा लाभ हो सकता है।नये कामों की शुरुआत ठीक नहीं है।कहीं से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। समाज में आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृष राशि – आज आपका मन अधिक भटकेगा एवं कार्यों में नहीं लगेगा। किसी तीर्थ की यात्रा से मन को सुकून मिलेगा। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्त होगी। स्थान परिवर्तन संभव है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन राशि – आज का दिन रचनात्मक है। किसी अच्छे एवं कलात्मक काम को पूरा करने में दिन बीतेगा। सबसे प्रिय काम वहीं करने को मिलेगा। आपको आराम करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आयेंगी। अपने से बड़ों का सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क राशि – आज का दिन अच्छा एवं सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे उस का फल तुरंत मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। कार्यालय में आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। किसी आयोजन में जाने का अवसर मिल सकता है।

सिंह राशि – आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। धर्म-आध्यात्म के मामले में दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे।

कन्या राशि – आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में और भी सुधार होगा।

तुला राशि – आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरु हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे।

वृश्चिक राशि – आज धन के क्षेत्र में दिन ठीक रहेगा। लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अत: प्रयत्नशील रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु राशि – आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनेस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर राशि – आज का दिन सामान्य है। भागीदारी-साझे में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखे। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।

कुम्भ राशि – आज के दिन अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। मौसम के कारण रोग,विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें।

मीन राशि – आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम अच्छा होगा। किसी विवाद को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 9956629515
8318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *