सीएम योगी दो दिन रहेंगे दिल्ली, पीएम मोदी के साथ बैठक
CM योगी शनिवार और रविवार को दिल्ली में रहेंगे। इस दौरान वह PM मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत हर घर तिरंगा योजना को लेकर बुलाई गई बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा CM योगी नीति आयोग की बैठक में भी शामिल होंगे। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ अपने आवास पर तैयारी बैठक की। नीति आयोग की बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे।













Leave a Reply