11 अगस्त को श्रीलंका पोर्ट पहुंचेगा चीन का जासूसी शिप, अलर्ट पर भारत
चीन का जासूसी शिप युआन वांग-5 इसी 11 अगस्त को श्रीलंका के हंबनटोटा पहुंच जाएगा। भारत ने इसका विरोध किया था। इसके बावजूद श्रीलंका ने इस शिप को अपने पोर्ट पर आने की इजाजत दी है। चीन इस शिप के जरिए सैटेलाइट, रॉकेट और इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल की लॉन्चिंग को ट्रैक करता है। ये शिप 750 किमी दूर तक आसानी से निगरानी कर सकता है। ऐसे में भारत की जासूसी का खतरा भी है, लिहाजा भारत अलर्ट मोड पर है।













Leave a Reply