ऊफान पर गंगा, घाघरा और राप्ती समेत कई नदियां, वाराणसी में अलर्ट पर प्रशासन
UP में गंगा, घाघरा और राप्ती समेत कई नदियां खतरे के निशान के करीब पहुंच गई हैं। वाराणसी में घाटों की सीढ़ियां पानी में डूब चुकी हैं। गंगा आरती और शवदाह में लोगों को अब दिक्कत हो रही है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से दशाश्वमेध घाट की छत पर गंगा आरती करनी पड़ रही है। लोग आजकल घाट वॉक भी नहीं कर पा रहे हैं। गोरखपुर में भी सभी नदियां उफान पर हैं। दोनों जगहों पर प्रशासन ने लोगों को अलर्ट किया है।













Leave a Reply