तिरंगा अभियान में सपा बढ़-चढ़कर करेगी शिरकत
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर सपा शामिल होगी। अखिलेश यादव ने ये एलान किया है। विधानसभा चुनाव और लोकसभा की 2 सीटों आजमगढ़ और रामपुर के उपचुनाव में हार के बाद सपा ने अब अपनी रणनीति बदलने का मन बना लिया है। सपा ने कार्यकर्ताओं से अपने घरों में सम्मान के साथ तिरंगा फहराने की अपील की है। विपक्षी दलों में सपा पहली पार्टी है जो इस मुहिम का खुलकर समर्थन कर रही है।












Leave a Reply