यूपी से 5 कदम आगे जाएंगे, अब एनकाउंटर का वक्त: कर्नाटक के मंत्री
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने एक दिन पहले ही यूपी योगी मॉडल की तारीफ की थी। वहीं अब उनके मंत्री ने इस मामले में एक और बयान जारी किया है। सीएम बोम्मई के मंत्री सी अश्वनारायण ने कहा है कि राज्य सरकार योगी सरकार से पांच कदम आगे जाकर अपराधियों को सबक सिखाने के लिए एनकाउंटर का सहारा लेगी। उन्होंने बताया कि सीएम ने साफ तौर पर कहा है कि हम भी अपराधियों के एनकाउंटर के लिए तैयार हैं।













Leave a Reply