मेरी बेटी को बदनाम करने की साजिश, दर्ज कराउंगी मुकदमा: स्मृति इरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने बेटी पर गोवा में अवैध बार चलाने के आरोपों का खंडन किया है। इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कोर्ट जाने की धमकी दी है। स्मृति ने कहा कि मेरी बेटी कॉलेज की छात्रा है, वह पढ़ने गई है। बार नहीं चलाती है। अभी वह 18 साल की है। मेरी बेटी को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। जो RTI के कागज दिखाए उसमें मेरी बेटी का नाम भी नहीं है।












Leave a Reply