काशी विश्वनाथ मंदिर में हंगामा, दर्शन को लेकर भिड़े श्रद्धालु और सेवादार
काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में सप्तऋषि आरती से पहले दर्शन-पूजन को लेकर सेवादार और श्रद्धालु में मारपीट हो गई। इस कारण अन्य श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। श्रद्धालु ने बताया कि वह जब दर्शन के लिए पहुंचा तो सेवादार उसके हाथ खींचने लगे और विरोध करने पर मारपीट की गई। जबकि, सेवादारों ने कहा कि आरती के दौरान गर्भगृह को बंद कराने के दौरान श्रद्धालु ने मारपीट की। थाने में इसकी शिकायत की गई है।













Leave a Reply