काशी विश्वनाथ को 20 किलो चांदी का नया आसन मिला, कल किया जाएगा अर्पित
बाबा काशी विश्वनाथ के रात्रि विश्राम के लिए चांदी का नया आसन तैयार किया गया है। बाबा अब शयन आरती के बाद नए आसन पर ही रात्रि विश्राम करेंगे। यह नया आसन 20 किलो चांदी से मदुरई के एएन सुब्बैया ने तैयार कराया है। श्री काशी नाटकोट्टई नगर क्षतरम् मैंनेजिंग सोसाइटी की ओर से रविवार बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर प्रबंधन को चांदी का नया आसन सौंप दिया जाएगा।













Leave a Reply