प्रयागराज में हरी धनिया 100 के पार, महंगी हुईं हरी सब्जियां
प्रयागराज में टमाटर के भाव में कुछ कमी आई। मगर, हरी सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। 10 से 15 रुपए किलो बिकने वाला पालक गुरुवार को 40 रुपए किलो के भाव से मिल रहा है। फुटकर बाजार में पालक 50 से 60 रुपए किलो हो गया है। हरी धनिया थोक मंडी में 100 रुपए किलो बिका। फुटकर दुकानदार हरी धनिया करीब 150 रुपए किलो के हिसाब से बेच रहे हैं। बता दें कि बारिश के चलते फलों सब्जियों के दाम में बढ़ोतरी हुई है।












Leave a Reply