नाराजगी की अटकलों के बीच दिल्ली बुलाए गए UP के डिप्टी CM बृजेश पाठक
UP के स्वास्थ्य विभाग में तबादलों और उसमें हुए भ्रष्टाचार और कार्रवाई को लेकर डिप्टी CM ब्रजेश पाठक नाराज चल रहे हैं। खबर है उन्हें दिल्ली बुलाया गया है। वहां पाठक पार्टी आलाकमान से मुलाकात करेंगे। स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों पर काफी आपत्तियां आईं थीं। डॉक्टर्स ने आरोप लगाए थे कि तबादला नीति को दरकिनार करके ट्रांसफर किए गए। स्वास्थ्य विभाग में हुए ट्रांसफर पर खुद पाठक ने सवाल उठाए थे।












Leave a Reply