क्या हम जानते हैं कि जीवन की 90% बीमारियों की वजह क्या है?
क्षमा (एक सच्ची घटना)
मानसी जिसकी उम्र लगभग 15-16 है, कई माह से एनीमिया नामक रोग से पीड़ित थी। डॉक्टरों ने सभी तरह के उपचार कर लिए, लेकिन कोई भी दवाई असर नहीं कर रही थी। डॉक्टरों ने उस लड़की का विशेष उपचार करने के लिए उसे शहर के किसी बड़े अस्पताल में भेजने का निर्णय लिया।
वहाँ उसकी बीमारी से संबंधित सभी प्रकार के परीक्षण करने का निश्चय किया गया। लेकिन जाँच रिपोर्ट आने के बाद सभी डाक्टर यह देखकर हैरान रह गए, उस लड़की के सभी चिकित्सा सम्बन्धी परीक्षण बिल्कुल सामान्य थे। क्योंकि यह एक असंभव सी बात थी, उन्होंने सारे परीक्षण दोबारा करने का निर्णय लिया, ताकि इस बात की पुष्टि हो सके कि वास्तव में सभी परीक्षण सही है। दोबारा रिपोर्ट आने पर उन्हें यह विश्वास हो गया कि वास्तव में सभी रिपोर्ट सामान्य है और साथ ही उस लड़की का स्वास्थ्य भी सुधार की ओर संकेत दे रहा था।
डॉक्टरों को आश्चर्य हुआ, वे उसके कमरे में गए और बहुत ही प्यार से कहा, “बेटा, अब तुम बिल्कुल ठीक हो और तुम अपने घर जा सकती हो।” मानसी ने कहा, “मुझे भी ऐसा ही लग रहा है कि मैं बिल्कुल ठीक हूँ, फिर यहाँ क्यों हूँ?”
फिर एक डॉक्टर ने कहा, “बेटा तुमसे कुछ जानना चाह रहे थे। तुम्हारे यहाँ आने से पहले क्या तुम्हारे साथ कोई ऐसी घटना हुई, जो तुम्हें लगता हो कि यह तुम्हारे जीवन की सबसे असाधारण घटना है?”
मानसी ने उत्सुकता से कहा, “हाँ, ऐसा हुआ तो है। मेरी एक दोस्त, जिसके प्रति किसी वजह से मेरे मन में एक लंबे समय से नफरत और घृणा की भावना थी। लेकिन जब मैं अपने गाँव से इधर अस्पताल आ रही थी, मुझे उसकी याद आई और दिल में उसके प्रति प्रेम उमड़ने लगा। और उस पल मैंने उसे माफ़ कर दिया। मैं समझती हूँ कि यह मेरे जीवन की सबसे असाधारण घटना है, जो मेरे साथ हुई है। और तभी से मैं अपने अन्दर एक तरह का परिवर्तन महसूस कर रही हूँ। एक ऐसे सुकून और शांति का अनुभव जो पहले कभी नहीं हुआ था।”
डॉक्टर को समझते देर नहीं लगी। जिस कारण की उन्हें तलाश थी वह उन्हें मिल गया, उसकी मानसिक प्रवृत्तियों में बदलाव के साथ-साथ उसके रक्त कणों में भी बदलाव उत्पन्न हो गया।
बीमारी का कारण नफरत रूपी मानसिक रूकावट थी। जैसे ही ह्रदय से प्रेम का बहाव उत्पन्न हुआ, वह रूकावट हट गई, और शरीर स्वस्थ होने लगा।
किसी के साथ हुए कटु अनुभव के भावनात्मक बोझ से छुटकारा पाने का एकमात्र उपाय उसे क्षमा कर देना है।
90% बीमारियों का कारण मानसिक तनाव है।
हार्टफुलनेस वह मार्ग है जो हमें अपने दिलों की जटिलताओं को लगातार खाली करने और उन्हें पवित्रता, प्रकाश और प्रेम से भरने में मदद करता है। हार्टफुलनेस में कोई हठधर्मिता, कठोरता या बाध्यता नहीं है। हम जो कुछ भी करते हैं वह प्यार से और प्यार के लिए होता है।
दाजी












Leave a Reply