CM योगी से इस्तीफा देने वाले मंत्री की मुलाकात, जानें क्या हुआ
मंत्री दिनेश खटीक की CM योगी से मुलाकात खत्म हो गई है। ये मीटिंग CM आवास पर करीब एक घंटे चली। इस दौरान स्वतंत्र देव भी मौजूद रहे। खटीक CM आवास से निकल चुके हैं। लेकिन स्वतंत्र देव सिंह अभी भी CM आवास में ही हैं। हालांकि, मुलाकात के दौरान क्या बातें हुईं। ये सामने नहीं आया है। लेकिन सीएम से मुलाकात के बाद खटीक ने कहा- काम करता रहूंगा। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे इस्तीफा वापस ले सकते हैं।












Leave a Reply