Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

विहिप प्रखंड प्रतापपुर द्वारा आतंकवाद के विनाश हेतु किया गया हवन

विहिप प्रखंड प्रतापपुर द्वारा आतंकवाद के विनाश हेतु किया गया हवन

विहिप प्रखंड प्रतापपुर द्वारा आतंकवाद के विनाश हेतु किया गया हवन

प्रयागराज प्रतापपुर – देश में बढ़ रहे आतंकवाद के विनाश एवं हिन्दुत्व पर प्रहार कर रहे अराजक तत्वों के विनाश तथा राष्ट्र रक्षा हेतु विश्व हिन्दू परिषद् प्रखंड प्रतापपुर गंगापार प्रयागराज के द्वारा कालू महादेव मंदिर रस्तीपुर खखैचा में आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक” के नेतृत्व में “ऊं सर्वाबाधा प्रशमनम् त्रैलोक्याखिलेश्वरि।एवमेव त्वया कार्यम्ऽस्मद्वैरि विनाशनम्।।
इस मंत्र से हवन करके मां भगवती से प्रार्थना किया गया कि हे मां राष्ट्र द्रोहियों का शमन करें तथा प्राकृतिक आपदाओं से राष्ट्र की रक्षा करें इस कार्यक्रम में मुख्य भूमिका सी.के.मोशन पिक्चर के ओनर कुंवर बृजेन्द्र सिंह की रही।
इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अशोक दुबे,जंघई नगर अध्यक्ष अनूप जायसवाल,खंड अध्यक्ष आकाश गुप्ता,सत्संग प्रमुख धनूपुर आचार्य चंद्रभूषण तिवारी,खंड सत्संग प्रमुख आचार्य कृष्ण लाल तिवारी,आचार्य कौशल वैदिक,केशरी दुबे,सबल सिंह,शक्ति सिंह रोलू,निखिल दुबे,नितिन मिश्र,मातृ शक्तियों में फूलकुमारी द्विवेदी,ज्योति द्विवेदी,रीता सिंह,शीला सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *