प्रयागराज में कुकर बम का हल्ला, बम डिस्पोजल यूनिट पहुंची
प्रयागराज के महावीर कॉलोनी के पास गंगा नदी के किनारे कुकर बम की सूचना मिलने पर हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और बम डिस्पोजल यूनिट पहुंची। चेक करने के बाद कुकर के अंदर से लाल कपड़ा और कुछ प्लास्टिक मिली। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। शिवकुटी इंस्पेक्टर मनीष त्रिपाठी ने बताया कि हो सकता है कि किसी ने टोटका (अंधविश्वास) की नीयत से कुकर में कपड़ा और प्लास्टिक रख दिया हो।












Leave a Reply