द्रौपदी मुर्मू या यशवंत सिन्हा ? नए राष्ट्रपति के लिए वोटों की काउंटिंग आज
आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए डाले गए वोटों की काउंटिंग होगी। NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का चुना जाना तय माना जा रहा है। संसद भवन में सुबह 11 बजे से मतों की गिनती की जाएगी। इस बार राष्ट्रपति चुनाव में मतदाता मंडल में कुल 4809 मतदाता हैं। इनमें 776 सांसद जबकि 4033 विधायक हैं। बता दें कि इससे पहले हुए राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद को 10,69,358 वोटों में से 7,02,044 वोट मिले थे।













Leave a Reply