UPPSC : केपी सिंह बने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए सचिव
लोक सेवा आयोग में उत्तर प्रदेश शासन ने बड़ा बदलाव ने किया है। आईएएस खेमपाल सिंह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के नए सचिव बनाए गए हैं। फिलहाल सचिव पद पर कार्यरत जगदीश को विशेष सचिव आबकारी बनाया गया है। इसके अलावा शासन ने पांच अन्य आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इसी तरह अभिषेक आनंद को चित्रकूट का नया जिलाधिकारी बनाया गया है । सुभ्रांत शुक्ला को डीएम कन्नौज बनाया गया है।













Leave a Reply