Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

17 जुलाई 2022

सम्वत् -2079
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – श्रावण।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – रविवार।
ऋतु – वर्षा।
तिथि – चतुर्थी दिन – 03:27 मि. तक उपरांत पंचमी।
नक्षत्र – शतभिषा सायं – 06:41 मि. तक उपरांत पूर्वाभाद्रपद।
योग – सौभाग्य रात्रि – 11:39 मि. तक उपरांत शोभन।
पंचक – पंचक दूसरा दिन।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – कुंभ।
सूर्य राशि – मिथुन दिन – 09:41 मि. तक उपरांत कर्क।
सूर्य नक्षत्र – पुनर्वसु।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 04:31 मि. से सायं – 06:01 मि. तक।
सूर्योदय – 05:21 मि.।
सूर्यास्त – 06:47 मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

आज विशेष – कर्क राशि में सूर्य का प्रवेश दिन – 09:41 मि. पर,कर्क संक्रांति,सूर्य का दक्षिणायन प्रारंभ,वर्षा ऋतु प्रारंभ,मनसा पूजा प्रारंभ।

कल विशेष – श्रावण मास का प्रथम सोमवार प्रदोष विधि से व्रत एवं पूजा,सौर श्रावण मास आरंभ,नाग पंचमी मरुस्थल में,दोषसंघ विनाशक रवियोग दिन – 06:01 मि. से।

मेष राशि – आज शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

वृष राशि – आज साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

मिथुन राशि – आज समय अनुकूल नहीं है निवेश से बचें। धैर्य से कार्य सम्पादन में लगे रहें। रुके कार्यों की पूर्ति होगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

कर्क राशि – आज कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें।

सिंह राशि – आज समय अनुकूल नहीं है सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।

कन्या राशि – आज समय का सदुपयोग करें। दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मन चाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।

तुला राशि – आज अपनों की बातों से मन दुखी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन की शुरुआत व्यस्ततापूर्वक रहेगी। देव दर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।

धनु राशि – आज आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजन का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम रहेगा।

मकर राशि – आज कारोबार विस्तार के योग बन रहे हे। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजन का व्यवहार कमजोर रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

कुंभ राशि – आज कार्ययोजना को अच्छे से तय करें।नया काम आरंभ न करें। धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते है।

मीन राशि – आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदले। बड़ों का आदर करें। संतान सुख सम्भव है। वाहन खरीदने का मन होगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *