रिचार्ज की टेंशन खत्म, जनता को मुफ्त में इंटरनेट देगी सरकार
केरल देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जिसके पास खुद की इंटरनेट सेवा है। केरल फाइबर ऑप्टिकल नेटवर्क लिमिटेड को दूरसंचार विभाग से इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर का लाइसेंस मिल गया है। CM पिनरई विजयन ने कहा ‘राज्य के हर शख्स तक इंटरनेट की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने ये IT इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट शुरू किया है। इसके तहत BPL परिवारों और 30 हजार सरकारी कार्यालयों को मुफ्त इंटरनेट दिया जाएगा।’













Leave a Reply