शहर में 927 के पास खूंखार कुत्ते, इन 6 प्रजाति को न पालने की सलाह
लखनऊ शहर के 927 लोगों ने खतरनाक कुत्ते पाल रखे हैं। इनमें से कुछ कुत्ते तो ऐसे हैं जिन्हें कई देशों में पालने पर पाबंदी लगी है। नगर निगम की गणना में यह तथ्य सामने आए हैं। बता दें कि मंगलवार को कैसरबाग में इसी पिटबुल ने बुजुर्ग शिक्षिका को जान से मार डाला था। नगर निगम ने लोगों से पिटबुल, राटविलर, साइबेरियन हुस्की, डॉबरमैन, पिन्सचर और बॉक्सर ब्रीड के कुत्तों को न पालने की सलाह दी है।













Leave a Reply