Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

अरैल के विभिन्न आश्रमों में श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध बैठाकर गुरु पूर्णिमा का प्रसाद छाकाया

अरैल के विभिन्न आश्रमों में श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध बैठाकर गुरु पूर्णिमा का प्रसाद छाकाया

महर्षि महेश योगी आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा और आस्था से मनाया गया l

अरैल के विभिन्न आश्रमों में श्रद्धालुओं को पंक्तिबद्ध बैठाकर गुरु पूर्णिमा का प्रसाद छाकाया l

नैनी प्रयागराज/ महर्षि महेश योगी आश्रम परिसर में गुरु पूर्णिमा पर्व बड़ी श्रद्धा और आस्था से मनाया गयाl इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ केपी श्रीवास्तव विधायक ने कहा कि गुरु के ज्ञान के बिना मानव पशु समान हैं महर्षि जी ने गुरु ज्ञान से पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति सभ्यता और संस्कार का परचम लहरायाl आश्रम प्रभारी सुनील श्रीवास्तव,आश्रम प्रभारी बसंत दास ने गुरु के चरणों में दीप प्रज्वलित करते हुए गुरु पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत कीl इस अवसर पर प्रभारी सुनील श्रीवास्तव,प्रभारी बसंत दास,ऋषि त्रिवेदी,विमल मिश्रा,विनय पांडे,संजय श्रीवास्तव काशी प्रांत उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा सरदार पतविंदर सिंह,जेपीश्रीवास्तव,बाबूजी यादव,जय मंगल यादव, सनातन सतपति, आचार्य जितेंद्र,राम मंगल गुप्ता,इं.डी.एन श्रीवास्तव सुरेश श्रीवास्तव सहित आश्रम के हजारों अनुष्ठान पंडित उपस्थित रहे वहीं दूसरी ओर अरैल स्थित विभिन्न धार्मिक आश्रम,मठ,मंदिरों में प्रातःकाल से ही श्रद्धालु गण लंबी-लंबी कतारों मे खड़े होकर गुरु के दर्शन को अपनी बारी का इंतजार करते रहे दर्शन,पूजा-अर्चना के उपरांत श्रद्धालुओं ने गुरु के भंडारा में पंक्तिबद्ध बैठकर प्रसाद छका l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *