बोले CM योगी- देश के तमाम नेताओं को रिटायरमेंट की तरफ जाना पड़ जाएगा
CM योगी ने सोमवार को लोकभवन में गन्ना किसानों को शुगर मिलों का शेयर होल्डर बनने का अभियान शुरू किया। इस मौके पर 11 किसान वक्ताओं को सुनने के बाद उन्होंने उनकी जमकर तारीफ की। सीएम मुस्कुराते हुए बोले- आप ऐसा बोलने लगेंगे तो मुझे लगता है देश के तमाम नेताओं को रिटायरमेंट की तरफ जाना पड़ जाएगा। कोई कह ही नहीं सकता कि किसान हैं। जिस वाकपटुता का परिचय आप लोगों ने दिया वो अत्यंत अभिनंदनीय है।













Leave a Reply