हर्ष व उल्लास से बकरीद के त्योहार के साथ ही अमरनाथ के शहीदों को भी श्रद्धांजलिl
प्रयागराज/ प्रयागराज में बड़े ही हर्ष व उल्लास के साथ बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस ईद की खास बात यह भी है कि भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अमरनाथ यात्रा में हुए हादसे पर अफसोस जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके एवं परिवारों के लिए दुआएं मांगी गई।
नमाज के दौरान देश और दुनिया में अमनो अमान के लिए दुआएं की गईं।16 अमरनाथ यात्रियों की बादल फटने से हुई मौत पर अफसोस जताते हुए दुआएं की गई। श्रद्धांजलि दी गईl
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने अमन, शांति,भाईचारे और त्याग के पर्व की हार्दिक बधाइयां दीं, साथ ही आह्वान किया कि देश में हार्दिक सौहार्द का वातावरण बना रहे।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एजाजुद्दीन, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह,पूर्व जिला मंत्री प्रयागराज निगहत एजाज,रफत बानो,जीनत, राजेश थापा,हरमनजी सिंह, दलजीत कौर आदि रहे













Leave a Reply