महिला टीचर ने छात्र को बुरी तरह से पीटा, फिर मुंह में डाल दिया डंडा
प्रयागराज के उरुवा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ओनौर में एक छात्र से बर्बर पिटाई का मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षिका रोशनी मिश्रा ने शनिवार को छात्र को पहले जमकर पीटा। जब उसका गुस्सा नहीं कम हुआ तो उसने बच्चे के मुंह में डंडा डाल दिया, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ओनौर गांव के अनिल कुमार प्रजापति का बेटा अंकित कुमार (7) क्लास-2 का छात्र है। BSA ने आरोपी शिक्षिका को निलंबित कर दिया है।












Leave a Reply