Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों के शुभ संयोग के साथ बन रहा राजयोग

गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों के शुभ संयोग के साथ बन रहा राजयोग

गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों के शुभ संयोग के साथ बन रहा राजयोग

13 जुलाई 2022 बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व है। इस बार गुरु पूर्णिमा पर ग्रहों के 4 बहुत ही शुभ राजयोग बन रहे हैं जिसमें सूर्य,बुध,और शुक्र का शुभ संयोग बहुत ही लाभप्रद सिद्ध होगा।
जो कि गुरु भगवान की पूजा का बहुत ही उत्तम एवं लाभकारी संयोग है।
1 – सूर्य – इस समय सूर्य ग्रह मिथुन राशि में हैं जहां पर बुध के साथ युति बनाकर बुधादित्य योग बन रहा है।
2 – मंगल – मंगल अपनी स्वयं की राशि मेष में गोचर कर रहा है जिसके चलते रूचक योग बन रहा है।
3 – बुध – बुध ग्रह स्वयं की राशि मिथुन में विराजमान होकर भद्र योग बना रहा है।
4 – बृहस्पति – बृहस्पति ग्रह भी स्वयं की राशि मीन में विराजमान है जिससे हंस योग का निर्माण हो रहा है।
5 – शुक्र – शुक्र ग्रह भी स्वयं की राशि वृष में विराजमान रहकर मालव्य योग बना रहा है।
6 – शनि – इस वक्त शनि ग्रह भी स्वयं की राशि कुंभ में है। जिसके चलते शश योग बन रहा है।
सूर्य को छोड़कर सभी ग्रह अपनी स्वयं की राशि में स्थित है। हालांकि सूर्य भी बुध के साथ मिलकर बुधादित्य योग बना रहा है। ग्रहों की ऐसी शुभ स्थिति कई वर्षों बाद बनी है। ऐसे में इस बार की गुरु पुर्णिमा बहुत ही शुभ रहेगी। यह पंचमहापुरुष योग की जैसी स्थिति है।
इस शुभ योग में गुरु दीक्षा लेना एवं गुरु पूजन करना बहुत ही उत्तम एवं सिद्धिदायक है।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *