Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

देशवासियों से पतविंदर को जुनून की हद तक प्यार-डॉ शुक्ला

देशवासियों से पतविंदर को जुनून की हद तक प्यार-डॉ शुक्ला

सामाजिक कार्य ही सरदार पतविंदर की दिनचर्याl

देशवासियों से पतविंदर को जुनून की हद तक प्यार-डॉ शुक्ला

नैनी प्रयागराज/ गुरुनानक नगर स्थित भूपेंद्र सिंह सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शोध संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रश्मि शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि प्रयागराज नैनी के गुरु नानकनगर
निवासी जो बहुत छोटी आयु से देश और समाज के लिए कुछ करने की चाहत रखते हैं ऐसे सिख युवक सरदार पततविंदर सिंह को सम्मानित करते हुए मुझे हर्ष हो रहा है क्योंकि इन्होंने बहुत ही छोटी आयु से
सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों करते आ रहे हैं जो मैं विभिन्न समाचार पत्रों,टीवी,आकाशवाणी
के माध्यम से सुनती व देखती आ रही हूं उन्होंने कहा कि वर्षों से निरंतर समाज के दिग्भ्रमित तत्वों को हिंसा का मार्ग त्यागने, सांप्रदायिक द्वेष व क्षेत्रीय वैरभाव को हतोत्साहित करने,देश के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को बल भाईचारे की भावना विकसित,
सहनशीलता,राष्ट्रीय एकता तथा दृढ़ता के उद्देश्य से समाज की रचनात्मक शक्तियों को एकजुट करने,उन्हें नेतृत्व प्रोत्साहन मुखरता प्रदान करने के लिए धार्मिक,भाषायी जातीय भेदभावो से ऊपर उठकर विभिन्न समुदायों के बीच में राष्ट्रीय एकता तथा सद्भावना का प्रसाद सांस्कृतिबंधनों पर बल देश में रहने वाले लोगों के बीच राष्ट्रीय एकीकरण, सांप्रदायिक सद्भाव की नई स्फूर्ति, नव चेतना का संचार करते आ रहे हैंl राष्ट्रीय एकता के प्रति भावना कर्मठता युवाओं व समाज के लिए अनुकरणीय है ये कुशल,कर्मठ, उत्साहित,उत्कृष्ट समर्पित समाज सेवी सरदार पतविंदर सिंह हैंl
अध्यक्षता कर रहे एजाजुद्दीन ने कहा कि गरीब अज्ञानी निश्चल लोगों की सेवा करना मानव धर्म है मानव की सेवा करने का मतलब भगवान की सेवा करना है पतविंदर सिंह बहुत अच्छा सराहनीय कार्य कर रहे हैं पतविंदर सिंह ने सम्मानित होते हुए कहा कि यह सामान हर युवा का है जो समाज में सामाजिक जागरूकता का कार्य कहीं भी,किसी भी स्थल पर कर रहा है मैं सभी उपस्थित समाज सेवियों,साहित्यकारों,युवा युवतियों का तहे दिल से कोटि कोटि प्रणाम करता हूं जिन्होंने मुझे इस काबिल समझा मुझे भगवान हिम्मत और साहस दे जिससे मैं प्राणी मात्र की सेवा कर सकूंl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *