प्रयागराज के संगम क्षेत्र में बमबाजी और फायरिंग, छह लोग जख्मी
प्रयागराज से बड़ी खबर सामने आई है। यहां संगम में बड़े हनुमान मंदिर के पास सोमवार रात हुई बमबाजी में तीन छात्रों समेत छह लोग जख्मी हो गए। छात्रों के दो गुटों के बीच चल रहे विवाद में घटना को अंजाम दिया गया। सूचना पर कई थानों की फोर्स लेकर एसएसपी समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस का कहना है कि चार नामजद व छह अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।













Leave a Reply