Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

साथ में लाए थैला,ना करें अपने प्रयागराज को मैंलाl

साथ में लाए थैला,ना करें अपने प्रयागराज को मैंलाl

साथ में लाए थैला,ना करें अपने प्रयागराज को मैंलाl

जूट,कपड़े के झोले,सैनिटाइजर,
मास्क व साबुन की बट्टी वितरित l

प्रयागराज /प्लास्टिक मानव जीवन के साथ-साथ प्रकृति के लिए भी हानिकारक है। युक्त विचार सामाजिक सेवा एवं शोध संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्षा डॉ रश्मि शुक्ला वा भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने सब्जी व फल मंडी में भ्रमण करते हुए व्यापारियों व ग्राहकों को जूट,कपड़े के झोले,सैनिटाइजर,मास्क व साबुन की बट्टी वितरित करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक में जहरीले रसायन होते हैं जो समस्त मानव जाति के स्वस्थ के लिए बेहद हानिकारक होते हैं सिंगल यूज प्लास्टिक में जो रसायन होते हैं उनका इंसान के स्वस्थ और पर्यावरण पर काफी बुरा असर पड़ता हैl
उन्होंने आगे कहा कि कपड़े,जूट का झोला उठाकर चलने की आदत डाल ले हमें यह समझना होगा कि किसी भी रूप में प्लास्टिक का उपयोग हमारे साफ-साफ पर्यावरण के लिए भी लाभदायक नहीं हैl वर्तमान में कोरोना के केस भी बढ़ रहे हैं इसलिए लापरवाही ना करें 2 गज दूरी बनाकर रखें मास्क,सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य करेंl जन जागरूकता वा सामग्री वितरित वालों में प्रमुख रूप से डॉ रश्मि शुक्ला, सरदार पतविंदर सिंह,अंजली प्रजापति,राजेश थापा,संजय श्रीवास्तव, ऋषिकेश,हरमनजी सिंह,दलजीत कौर सहित तमाम राष्ट्रभक्त स्वयंसेवक उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *