UP में पशुओं को छुट्टा छोड़ने वालों की खैर नहीं, दर्ज होगी FIR
UP में जानवरों को छुट्टा छोड़ने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। पशुपालन मंत्री धर्मपाल सिंह के मुताबिक जानवरों को छुट्टा छोड़ने वालों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत FIR दर्ज होगा। ये भी एलान किया कि 3 लाख से ज्यादा छुट्टा पशुओं को आश्रय स्थल भेजा जाएगा। सिंह ने ट्वीट कर कहा ग्रामीण इलाकों में निराश्रित और आवारा पशुओं की बड़ी संख्या खत्म होने वाली है। योगी सरकार ने इसकी योजना बना ली है।












Leave a Reply