सांड ने पहले सींग मारा, फिर बुजुर्ग को पैर से कुचला, इलाज के दौरान मौत
प्रयागराज में सड़क पर छुट्टा घूम रहे सांड ने एक बुजुर्ग की
जान ले ली। कीडगंज इलाके में साइकिल से जा रहे एक बुजुर्ग
पर अचानक सांड ने हमला कर दिया। जिससे बुजुर्ग बुरी
तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग को अस्पताल
पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक
बुजुर्ग बृजलाल वर्मा नैनी का रहने वाला था और माली का काम
करता था।












Leave a Reply