गिरते रुपए को संभालने के लिए RBI ने किया विदेशी मुद्रा भंडार का इस्तेमाल
डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत लगातार गिरती जा रही है। बुधवार को यह 79 प्रति डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर से भी नीचे गिर गया। RBI ने रुपए को समर्थन देने के लिए अपने विदेशी मुद्रा भंडार का इस्तेमाल किया है। इस वजह से 25 फरवरी के बाद से भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 40.94 अरब डॉलर की गिरावट आ चुकी है। रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर माइकल डी पात्रा ने कहा भारतीय मुद्रा को सबसे कम नुकसान उठाना पड़ा है।













Leave a Reply