Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

01 जुलाई 2022

सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – आषाढ़।
पक्ष – शुक्ल।
दिन – शुक्रवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – द्वितीया दिन – 10:54 मि. तक उपरांत तृतिया।
नक्षत्र – पुष्य रात्रि – 02:25 मि. तक उपरांत श्लेषा।
योग – व्याघात दिन – 10:21 मि. तक उपरांत हर्षण।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – नहीं है।
मूल – श्लेषा का रात्रि – 02:25 मि. से है।
चंद्र राशि – कर्क।
सूर्य राशि – मिथुन।
सूर्य नक्षत्र – आर्द्रा।
दिशाशूल – पश्चिम में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 10:31 मि.
12:01 मि. तक।
सूर्योदय – 05:17 मि.।
सूर्यास्त – 06:51 मि.।
व्रत – श्री जगन्नाथ रथयात्रा।
पर्व -‌ श्री जगन्नाथ रथयात्रा।

आज विशेष – श्री जगन्नाथ रथयात्रा उड़ीसा एवं सर्वत्र,मनोरथ द्वितीया।

कल विशेष – भद्रा मृत्युलोक की रात्रि – 01:12 मि. से,यायी (मुद्दई) जय योग दिन – 12:33 मि. तक,शनि रिक्ता के संयोग से सिद्ध योग दिन – 12:33 से।

मेष राशि – आज दिन शुभ है। व्यापारिक नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। बड़े राजनीतिज्ञ लोगों से भेंट होगी। कलात्मक कार्य में रुचि बढ़ेगी। अधिक लोभ, लालच न करें अन्यथा बने काम हाथ से निकल सकते है।

वृष राशि – आज मिश्रित फलदाई है। अपने आप पर विश्वास रखें और नकारात्मक सोच न रखें। आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। सफलता अवश्य ही मिलेगी। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान बढ़ाएगी। प्रेम-प्रसंग में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। अपनी रुचि के अनुसार काम न होने से कर्मचारियों से नाराज रहेंगे। आज व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढऩे वाली है। संतान पर विशेष ध्यान दें। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कर्क राशि – आज दिन शुभ है। बातें कम और काम ज्यादा करें। कार्यक्षेत्र में नए प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में अनुरूप स्थिति बनेगी। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं। व्यापार विस्तार में आर्थिक सहयोग लेना पड़ेगा।

सिंह राशि – आज दिन ठीक नहीं है। अपनी जिम्मेदारी से न भागे। कार्य संभल कर करें। कार्यस्थल पर योग्यता के अनुरूप कार्य करें। संतान की चिंता, व्याकुलता बढ़ेगी। आज भागदौड़ अधिक रहेगी।

कन्या राशि – आज दिन अच्छा नहीं है। आप के विरोधियों के कारण व्यापारिक बाधाएं आएंगी। परिश्रम की तुलना में सफलता कम मिलने से हताश होंगे। किसी के सहयोग से समस्या का समाधान होगा। वाहन सतर्कता से चलाएं।

तुला राशि – आज ठीक है। आपकी मेहनत से व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की रुपरेखा बनेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यविस्तार के लिए उचित मार्गदर्शन लेना होगा।

वृश्चिक राशि – आज दिन शुभ नहीं है। आर्थिक मामलों में लापरवाही न करें। किसी विषय को जानने की जिज्ञासा बढ़ेगी। संत समागम होगा। दिखाएं एवं आडंबरों से बचें। पारिवारिक उलझनों से राहत मिलेगी। कर्ज लेने से बचें।

धनु राशि – आज दिन ठीक है। नौकरी में पदोन्नति एवं तबादले के योग हैं। परिवार में सहयोग का वातावरण बना रहेगा। लक्ष्य को ध्यान में रखकर काम करें। परीक्षा में सफलता मिलेगी।

मकर राशि – आज अपने परिजनों से सामान व्यवहार करें। अपनी बुद्धिमानी से कई व्यापारिक रुके कार्य पूर्ण होंगे। लंबे समय के बाद प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। संपत्ति के लेन-देन में सावधानी रखें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा।

कुम्भ राशि – आज मिश्रित फल देगा। अपने राजनीतिक संबंधों का आज लाभ मिलेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण न होने से मन खिन्न रहेगा। पदोन्नति होने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में खर्च होगा।

मीन राशि – आज मिश्रित फलदाई है। अपने बलबूते पर काम करें। दुसरों के भरोसे न रहें। कार्यस्थल पर व्यवहार कुशलता से अधिकारियों के संबंध मजबूत होंगे। अनायास धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। पारिवारिक वातावरण अनुकूल रहेगा।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *