नैनी आगमन पर अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागतl
कमजोर व निर्बल वर्ग को दिलाई योजनाओं का लाभ- प्रदेश अध्यक्ष
नैनी प्रयागराज/भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली व फखरूद्दीन कमेटी के चेयरमैन तरजू जैदी का नैनी आगमन पर पुराने पुल फुल मंडी चौराहे पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी,कार्यकर्ताओं ने स्मृति चिन्ह व फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया नैनी क्षेत्र के कई वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं के घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याण योजनाओं की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि सभी योजनाओं का लाभ कमजोर,निर्बल वर्ग को लाभ मिले इसके लिए सभी कार्यकर्ता सेवा कार्य करेंl पुराने पुल फूल मंडी चौराहे में स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह,अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री फिरोज खान,इमरान,सरफराज खान,असलम खान सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत,वंदन,अभिनंदन करते हुए गगनभेदी नारे से फूल मंडी चौराहा का वातावरण भारत माता की जय,वंदे मातरम के नारों से सुशोभित हो रहा थाl














Leave a Reply