Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

सविता धर्मार्थ ट्रस्ट के पदाधिकारियों का उप मुख्यमंत्री ने धन्यवाद व्यक्त किया

सविता धर्मार्थ ट्रस्ट के पदाधिकारियों का उप मुख्यमंत्री ने धन्यवाद व्यक्त किया

सविता धर्मार्थ ट्रस्ट के पदाधिकारियों का उप मुख्यमंत्री ने धन्यवाद व्यक्त किया

प्रयागराज- सविता धर्मार्थ ट्रस्ट के सचिव व भाजपा युवा मोर्चा यमुनापार के जिला सोशल मीडिया विशेषज्ञ शिवम पाण्डेय ने कल शनिवार को जिला पंचायत सभागार प्रयागराज में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से शिष्टाचार मुलाकात किया । इस दौरान शिवम पाण्डेय ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को पुष्प गुच्छ देकर दूसरी बार उप मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दिया ।
केशव मौर्य ने शिवम पाण्डेय को संगठन में नवीन जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दिया ।
केशव मौर्य ने मुलाकात के दौरान सविता धर्मार्थ ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों का भी धन्यवाद व्यक्त किया उन्होंने ने कहा कि चुनाव के समय जिस तरह सविता धर्मार्थ ट्रस्ट के पदाधिकारियों के द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ व धार्मिक कार्य किया जा रहा था उसके लिए ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों का हृदय से धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूं ।
केशव मौर्य ने परिवार के कुशल मंगल की जानकारी प्राप्त किया ।
फिर शिवम पाण्डेय ने क्षेत्रीय समस्याओं के सन्दर्भ में उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया , उप मुख्यमंत्री ने शिवम पाण्डेय को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निराकरण किया जायेगा ।
कल शिवम पाण्डेय ने प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने साथ जिले के कई कार्यक्रमो में भाग लिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *