Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

आज का पंचांग एवं राशिफल

27 जून 2022

सम्वत् -2079 ।
सम्वत्सर – अनल (राक्षस)।
मास – आषाढ़।
पक्ष – कृष्ण।
दिन – सोमवार।
ऋतु – ग्रीष्म।
तिथि – चतुर्दशी रात्रि शेष – 04:59 मि. तक उपरांत अमावस्या।
नक्षत्र – रोहिणी दिन – 04:21 मि. तक उपरांत मृगशिरा।
योग – शूल दिन – 08:01 मि. तक उपरांत गण्ड।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – स्वर्ग की दिन – 04:08 मि. तक है।
मृत्युबाण – दिन – 08:53 मि. तक है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – वृष।
सूर्य राशि – मिथुन।
सूर्य नक्षत्र – आर्द्रा।
दिशाशूल – पूर्व में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – 07:31 मि.
09:01 मि. तक।
सूर्योदय – 05:17 मि.।
सूर्यास्त – 06:51 मि.।
व्रत – मास शिवरात्रि।
पर्व -‌ कुछ नहीं।

आज विशेष – मास शिवरात्रि व्रत,भद्रा स्वर्ग की दिन – 04:08 मि. तक,मृत्युबाण दिन – 08:53 मि. तक,सर्वार्थ सिद्धियोग दिन – 04:21 मि. तक उपरांत सर्वार्थअमृत सिद्धियोग।

कल विशेष – भौमवती अमावस्या,आज गंगा स्नान से सूर्य ग्रहण के समान फल मिलता है,आज मां भगवती के आराधन से उनकी कृपा प्राप्त होती है,आषाढ़ी अमावस्या,श्राद्ध आदि की अमावस्या,हल हारिणी अमावस्या।

मेष राशि – आज पारिवारिक कार्यों में भागदौड़ रहेगी। सफलता से आत्मसम्मान बढ़ेगा। निवेश से लाभ होगा। संतान के कारण चिंता तथा तनाव रहेंगे। कार्यस्थल पर प्रसन्नता रहेगी। किसी से भी कटु वचन न बोलें।

वृष राशि – आज अपनी सोच सकारात्मक रखें।अपनी कार्य प्रणाली को व्यवस्थित करें। छोटी मानसिकता से आप कभी आगे नहीं बढ़ सकते। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। पुराने आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं।

मिथुन राशि – आज के दिन क्रोध की अधिकता रहेगी, शांत रहें। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। अकारण झंझटों से दूर रहें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। अध्यन में अवरोध आ सकता है।

कर्क राशि – आज जीवनसाथी के साथ मतभेद संभव है। बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। फालतू खर्च होगा, विवाद न करें। नए मित्र बनेंगे। पुराने विवाद दोबारा सामने आ सकते हैं।

सिंह राशि – आज थकान व अस्वस्थता रहेगी। व्यवसायिक नई योजना लागू होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। लाभ होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशि – आज दिन की शुरुआत में रुक-रुक कर कार्य होंगे। माता पिता के स्वास्थ का ध्यान रखें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। नेत्र पीड़ा संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

तुला राशिफल – आज किसी भी मामलों में जल्दबाजी न करें। गलत निर्णय जीवन बदल सकता है। जोखिम भरे कार्य टालें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। किसी कार्यकर्म की रुपरेखा बनेगी।

वृश्चिक राशि – आज जीवन साथी के साथ विवाद सम्भव है। गृहस्थि के मामले आपसी सहमति से हल होंगे। मांगलिक कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। राजनैतिक मामलों में आपका विरोध होगा। विवाद न करें।

धनु राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है। संतान की जरूरत पूरी करना आवश्यक है।निर्णय शक्ति बहुत कमजोर न होने दें। अस्वस्थता रह सकती है। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे।

मकर राशि – आज क्रोध की अधिकता से आप अशांत रहेंगे। पिता से मतभेद समाप्त होंगे। नए कारोबार के बारे में पूरी जानकारी ले कर ही निवेश करें। परिवार में आ रहे समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे।

कुंभ राशि – आज कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते हैं। मनचाही नोकरी के लिए प्रयास अधिक करना पड़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। काम बनेंगे।

मीन राशि – आज व्यापार में परिश्रम अधिक और लाभ कम होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे जो आपके बने बनाये कार्य बिगाड़ सकते हैं। सूझ-बूझ से धनलाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे। प्रेम प्रसंग सफल होंगे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(ज्योतिष वास्तु धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
प्रयागराज।
संपर्क सूत्र – 09956629515
08318757871

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *