पत्थरबाजों से निपटने के लिए UP पुलिस की स्पेशल टीम
पत्थरबाजों से निपटने के लिए यूपी के हर जिले में 20 से 40 पुलिसकर्मियों की एक स्पेशल टीम बनाई गई है। इस टीम को ‘एंटी रॉयट फुल बॉडी प्रोटेक्टर’ से लैस किया गया है। पुलिस टीम इसे पहनने के बाद आसानी से पत्थरबाजों को दौड़ाकर पकड़ सकेगी। इस पूरी वर्दी का वजन 6 किग्रा है। यूपी में यह पहली बार पुलिसकर्मियों को मिला है। पुलिस हेडक्वार्टर की तरफ से ये इंस्ट्रूमेंट दिया गया है।












Leave a Reply