Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

अरैल तट पर बाहों में काली पट्टी बांधकर1975 आपातकाल का विरोध जरूरी- सरदार पतविंदर सिंह

अरैल तट पर बाहों में काली पट्टी बांधकर1975 आपातकाल का विरोध जरूरी- सरदार पतविंदर सिंह

अरैल तट पर बाहों में काली पट्टी बांधकर1975 आपातकाल का विरोध जरूरी- सरदार पतविंदर सिंह

आपातकाल के विरोध मे उठी हर आवाज को सादर नमनl

नैनी प्रयागराज/ भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने अरैल तट पर अपने सहयोगियों के साथ बाहों

में काली पट्टी बांधकर कहां की इमरजेंसी1975 तत्कालीन सरकार का सबसे बड़ा पाप,देश और संविधान को रौंदकर सत्ता हथियाने की खौफनाक दास्तान थी।
भारतीय लोकतंत्र और नागरिकों के सबसे काले अध्याय आपातकाल के विरोध में उठी हर आवाज को सादर नमन
क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरदार पतविंदर सिंह ने आगे कहा कि सत्तालोभ में एक परिवार ने लोकतंत्र की इस कदर हत्या कर दी थी कि जिसने भी उस अत्याचार के विरुद्ध आवाज उठाई,
उसे जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया।भारत के इतिहास में अंकित इस काले अध्याय को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इसमें संघर्षरत रहे हर देशवासी के त्याग एवं बलिदान को नमन।
इस अवसर पर किसान मोर्चा महानगर उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, पं दामोदर प्रसाद तिवारी,शुभम पुरी,आर्यन गिरी,तन्मय सहित तमाम लोग उपस्थित रहेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *