10 में से 4 कर्मचारी सैलरी बढ़ने के बाद बदलना चाहते हैं नौकरी: सर्वे
द ग्रेट रेजिग्नेशन सर्वे 2022 में खुलासा हुआ है कि 10 में से 4 कर्मचारी सैलरी बढ़ने के बाद अपने संस्थान से इस्तीफा देना चाहते हैं। सर्विस सेक्टर में काम करने वाले 37% कर्मचारी, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के 31% और IT सेक्टर के 27% लोग इंक्रीमेंट के बाद नौकरी बदलना चाहते हैं। इस सर्वे में 500 से अधिक संगठनों को शामिल किया गया था। सर्वे में हर तीसरा कर्मचारी सैलरी में 40% से ज्यादा की बढ़ोतरी चाहता है।












Leave a Reply