छात्रों को हिंसा के लिए भड़काने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करेंगे: ADG
ADG कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि अग्निपथ योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों को भड़काने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। हिंसा करने वालों के खिलाफ कठोर धाराओं में मुकदमे दर्ज किए गए हैं। बड़े स्तर पर गिरफ्तारी की जा रही है। जो लोग छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से वसूली की जाएगी।












Leave a Reply