Jan Media TV

Inform Engage Inspire

Advertisement

निरोगी काया के लिए सभी को योग जरूरी=रमेशकरछना।

निरोगी काया के लिए सभी को योग जरूरी=रमेशकरछना।

निरोगी काया के लिए सभी को योग जरूरी=रमेश
करछना। अतीत में हमारे ऋषि-मुनियों की साधना से जुड़ा यह योग निरोगी काया के लिए हम सबको बहुत जरूरी है। प्रतिदिन योग क्रिया करने से शरीर के साथ-साथ मन और मस्तिष्क स्वस्थ और संतुलित रहता है। यह बातें विश्व योग दिवस पर रामपुर स्थित बृज मंगल सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित योग कार्यक्रम के दौरान एनसीसी अधिकारी रमेश चंन्द्र तिवारी ने बच्चों को योग का गुर सिखाते हुए बताया। उन्होंने प्रतिदिन बच्चों को योग क्रिया करने के साथ-साथ घर परिवार के लोगों को भी सिखाने पर जोर दिया। प्रधानाचार्य मनीष तिवारी ने हलासन,शवासन,मंडूकासन, शीर्षासन,सूर्य नमस्कार आज आसन और योग के बारे में जानकारी देते हुए इसके महत्त्व और होने वाले लाभ के बारे में बच्चों को जागरूक किया, साथ ही इसे नियमित रूप से दैनिक क्रिया में शामिल करने पर भी जोर दिया। इस दौरान शिक्षक कर्मचारी और बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *