देश जल रहा है, युवा किसान मर रहा, अग्निपथ योजना वापस लो।।
भारतीय किसान कल्याण संघ ने बेरोजगारी पर जताई चिंता।।
वाराणसी । भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय महासचिव संतोष त्रिपाठी संत जी ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि देश जल रहा युवा किसान मर रहा, बेरोजगारी सुरसा बनी है। उस पर भी सरकार ने सेना की नौकरी को चार साल की योजना बनाकर बेरोजगारी को बढ़ा रही है।
देश के किसानों के बच्चे ही अधिकतर सेना में नौकरी की देश की रक्षा करते,वहीं किसान खेतों में अनाज पैदा कर देश का पोषण करता है। एक तरफ खाद बीज बीजली पानी की मंहगाई से किसान परेशान हैं वहीं किसान पुत्रों को चार साल की नौकरी की योजना देश के किसानों को पुर्ण रूप से खोखला बनाने का काम कर रहा है। देश हित में अग्निपथ योजना को सरकार वापस ले। अन्यथा युवा किसान आग पर चलना जानते हैं यदि सरका रोजगार नही दे सकती तो सत्ता छोड़ दें।
देश के युवाओं पर अत्याचार बंद हो। भारतीय किसान कल्याण संघ इस योजना का पुरी तरह से निंदा कर रहा है।।













Leave a Reply