यूपी में 19 जून तक होगी मानसून की एंट्री
पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर निम्न हवा का दबाव तैयार हो रहा है। इसे देखते हुए यह राज्य में मानसून की आहट है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में 15 जून के आसपास मौसम बदलेगा। मानसून की जो गति चल रही अगर इसी तरह बनी रही तो उत्तर प्रदेश में इसकी धमाकेदार एंट्री 19 जून तक होगी। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून की फुहारों के पूर्व राज्य को इसी तरह भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा।












Leave a Reply