यूपी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 71 डीएसपी का तबादला
DGP मुख्यालय ने प्रांतीय पुलिस सेवा के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) स्तर के 71 अधिकारियों का शनिवार को तबादला कर दिया। इसमें 46 ऐसे DSP हैं जो हाल ही में इंस्पेक्टर से प्रोन्नत हुए थे लेकिन उन्हें नई तैनाती नहीं दी गई थी। ADG प्रशासन PC मीना की तरफ से जारी आदेश के अनुसार DGP मुख्यालय में तैनात दो DSP का भी तबादला कर दिया गया है। इनमें श्याम नारायण व कर्मवीर सिंह को DSP बदायूं के पद पर भेजा गया है।












Leave a Reply