UP में हिंसा: दोषियों से की जाएगी वसूली, लगेगा गैंगस्टर एक्ट
UP में हुई हिंसा के बाद CM योगी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने सख्त कार्रवाई की जाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि हिंसा मामले के किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही सभी आरोपियों की संपत्ति जब्त होगी। हिंसा के दोषियों से वसूली की कार्रवाई की जाएगी। गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। अभी तक कुल 109 गिरफ्तारियां की गई है।













Leave a Reply