BREAKING: राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का एलान
राष्ट्रपति चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। 16वें राष्ट्रपति चुनाव को लेकर दिल्ली के विज्ञान भवन में इलेक्शन कमीशन ने जानकारी दी। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए 15 जून को अधिसूचना जारी होगी। 29 जून को नामांकन की आखिरी तारीख होगी। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होगा। 21 जुलाई को मतगणना होगी। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को खत्म हो रहा है।













Leave a Reply